चौथे व अंतिम चरण में मऊ में हुआ 68.46 प्रतिशत मतदान

मऊ: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के चौथे व अन्तिम चरण का मतदान आज देर शाम संपन्न हो गया।
मऊ में 2130 बूथों पर कुल 68.46 प्रतिशत मतदान हुआ।
मऊ के रतनपुरा विकास खंड में सबसे अधिक 71.23 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि परदहां और कोपागंज में 65-65 प्रतिशत मतदान हुआ।
मोहम्मदाबाद विकासखंड में 70 प्रतिशत मतदान, रानीपुर में 70.7 प्रतिशत, घोसी में 67 प्रतिशत, बड़रांव में 70 प्रतिशत, फतहपुर मंडाव में 70.04 प्रतिशत, दोहरीघाट में 67.23 प्रतिशत मतदान हुआ।
इस तरह कुल मिलाकर मऊ में 68.46 प्रतिशत मतदान हुआ।


Posted

in

by

Tags: