पोषण पाठशाला का आयोजन 26 मई को

मऊ – बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जन-मानस एवं लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबन्धन, कुपोषण से बचाव के उपाय, पोषण शिक्षा आदि के सम्बन्ध में निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ०प्र०, लखनऊ के क्रम में प्रमुख सचिव महोदया की अध्यक्षता में प्रथम “पोषण पाठशाला का आयोजन दिनांक 26.05.2022 को अपरान्ह 12 से 02 बजे के मध्य एन०आई०सी० के माध्यम से वीडियो कॉन्फेसंग द्वारा दिया जायेगा। इस कार्यक्रम की मुख्य थीम “शीघ्र स्तनपान केवल स्तनपान है। पोषण पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा शीघ्र स्तनपान केवल स्तनपान की आवश्यकता महत्व, उपयोगिता आदि के संबंध में हिन्दी में विस्तार से चर्चा की जायेगी तथा वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों व अन्य द्वारा पूछे गये प्रशनों का त्तर दिया जायेगा। इस कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट भी किया जायेगा, जिसका वेब लिंक https://webcast.gov.in/up/icds है। इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी व आम जन-मास इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकता है। इस लिंक के माध्यम से जनपद की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपने स्मार्ट फोन के द्वारा वेब लिंक के माध्यम जुड़ेगी तथा अपने केन्द्र पर पंजीकृत अन्तिम त्रैमास की गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं / उनके अभिभावक की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगी। जो लाभार्थी किसी कारण से केन्द्र पर नहीं आ पायेंगे वे यथा सम्भव अपने घरों से वेब लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेगे, यदि उनके पास स्मार्टफोन की सुविधा होगी।


Posted

in

by

Tags: