बेहतर प्रदर्शन के लिये जिले के वैक्सीन कोल्ड चेन कर्मियों का लखनऊ में हुआ सम्मान

सुरक्षित है ये मंगल टीका, इसके बिना अब जीवन फीका
टीकाकरण कर्मियों के जज्बे को सलाम  

मऊ- जिला के वैक्सीन कोल्ड चेन के कर्मियों के द्वारा गत दिनों लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (ई-विन) की कार्यशाला में टीकाकरण रखरखाव को कर्मियों द्वारा बेहतर तरीके से बताया गया। इस प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में वैक्सीन प्रबंधन विषय पर तथ्यात्मक और सबसे बेहतर जानकारी देने पर हमारे टीकाकरण कर्मियों का सम्मान जीएमआरआई के डॉक्टर मनोज शुक्ल द्वारा किया गया।  यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम नारायन दुबे का।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ बीके यादव ने बताया कि लखनऊ में वैक्सीन कोल्ड चेन कर्मियों की राज्यस्तरीय इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क कार्यशाला हुई थी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपद के कर्मियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें वैक्सीन के रख-रखाव से संबंधित जानकारियाँ और सवाल पूछे गए थे।

डॉ बीके यादव ने बताया कि इसमें हमारे डिस्ट्रिक कोल्ड चेन मैनेजर कामाख्या मौर्य और कोल्ड चेन हैंडलर आशीष श्रीवास्तव ने उस कार्यशाला में पूंछे गये प्रश्नों के उत्तर मौजूद लोगों के समक्ष बेहतर ढ़ंग से पूरी जानकारी दी, कि इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (ई-विन) तकनीक के जरिए वैक्सीन को किस प्रकार से सुरक्षित रखा जाता है। साथ ही वैक्सीन मैनेजमेंट, कोरोना योद्धा, कोविड वैक्सीनेशन में समय से वैक्सीन को लाना और नीचे तक सभी सत्र स्थलों पर समय से वैक्सीन वितरण कराने के लिए यह सम्मान दिया गया है।

डिस्ट्रिक कोल्ड चेन मैनेजर कामाख्या मौर्य ने बताया कि इससे हमारे मनोबल ऊँचा होने के साथ आत्मविश्वास की भावना जागृत हुई है। साथ ही हमारी यूनिट 24 घंटे आनलाईन जनपद के सभी कोल्ड चेन पर नजर रखती है। समय पर टीकाकरण सत्र स्थलों पर वैक्सीन उपलब्ध हो इसके लिये पूरी तैयारी के साथ हमारा विभाग और कर्मी तत्पर रहते हैं।

कोल्ड चेन हैंडलर आशीष श्रीवास्तव ने बताया की यूपी के सभी जिलों में अपने जनपद से हम लोगों को अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रमाण-पत्र देकर सम्मान किया गया। हमारे जनपद की सभी यूनिट कोल्ड चेन की हैंडलिंग  और वैक्सीन का  रख रखाव नियमित और बेहतर तरीके से किया जाता है, जोकि आधुनिक और आनलाइन तरीके से होती है। 


Posted

in

by

Tags: