अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति हेतु 7 जुलाई तक करें आवेदन

मऊ – जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने बताया कि पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु निर्गत समय सारणी के अनुसार समस्त प्रकार की पूर्वदशम (कक्षा 9-10) / दशमोत्तर कक्षाओं में अध्यनरत छात्र/छात्राओं के आनलाइन आवदेन से वितरण तथा अन्य कार्यों हेतु समय सारणी निर्गत की गई है। जिसके पूर्वदशम छात्रवृत्ति हेतु छात्र / छात्राओं के आनलाइन आवेदन करने की तिथि 18 मई 2022 से 01 जुलाई 2022 व आवेदन पत्रों की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नको सहित संस्था में जमा करने की अन्तिम तिथि 05 जुलाई 2022 तथा संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखो से छात्र/छात्राओं के पात्र आवेदन पत्रों को सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर 2022 निर्धारित की गई है। साथ ही दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु नवीन व नवीनीकरण छात्र/छात्राओं के आनलाइन आवेदन करने की तिथि 10 मई 2022 से 07 जुलाई 2022 व आवेदन पत्रों की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नको सहित संस्था में जमा करने की अन्तिम तिथि 11 जुलाई 2022 तथा संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखो से छात्र/छात्राओं के पात्र आवेदन पत्रों को सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 13 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। संस्था में अध्यनरत सभी पात्र अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं का राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना में रिनिवल व फ्रेश श्रेणी के अन्तर्गत आवेदन करायें तथा यह भी अवगत कराये कि छात्र/छात्रा का राष्ट्रीयकृत बैंक में सामान्य बचत खाता होना अनिवार्य / अनुमन्य है तथा जिन छात्र/ छात्राओं के आधार कार्ड में कोई डेटा गलत / त्रुटिपूर्ण है तो उसको सम्बन्धित आधार कार्यालय से समय शुद्ध करा लें।


Posted

in

by

Tags: