फर्जी बिजली कर्मचारी बन वसूली करते चार गिरफ्तार

मऊ – थाना चिरैयाकोट क्षेत्रार्न्तगत 04 शातिर व्यक्ति फर्जी विद्युत कर्मचारी बनकर लोगों से रुपये लेने के आरोप में गिरफ्तार किया, कब्जे से फर्जी भरी/सादी रसीद, आई0 कार्ड इत्यादि व उपभोक्ता द्वारा दिये गये एक हजार रुपये बरामद किए गए।
आज थाना चिरैयाकोट में दिनांक 18.06.2022 को वादी अर्जुन सिंह कुशवाहा (जे0ई0) 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र चिरैयाकोट द्वारा प्रतिवादी धीरेन्द्र कुमार यादव पुत्र रामशब्द निवासी पिढवल थाना घोसी, नदीम खां पुत्र स्व0 नईम निवासी इटौरा डोरीपुर थाना कोपागंज, पवन कुमार पुत्र स्व0 प्रभुनाथ निवासी फतेहपुर तालनरजा थाना कोपगंज व अमरनाथ पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र निवासी इटौरा डोरीपुर थाना कोपागंज को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी का कर्मचारी बताकर उपभोक्ताओं से मीटर बदलने व बिल ठीक कराने के नाम पर रुपये लेने के आरोप में थाना स्थानीय को सुपुर्द किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 112/22 धारा 34,170,419,420,467,468,471 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।


Posted

in

by

Tags: