लगभग 58.50 लाख रूपये की लगत से लगने वाले तीन नलकूपों का शिलान्यास

कासिमपुरा बाज़ की मस्जिद के पास इण्टरलाकिंग का लोकार्पण

पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराकर पानी की समस्या का निदान करना ही उद्देश्य-तय्यब पालकी

मऊ। नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 21 मुहल्ला देवपरवां (हयात सेन्टर के पास) लगभग 38.80 लाख रुपये की लागत से लगने वाले एक अदद बड़े नलकूप 20 एच0पी0 व वार्ड नं0 02 मुहल्ला बड़ा पोखरा में लगभग 9.85 लाख रुपये की लागत से लगने वाले एक अदद 7.5 एच0पी0 नलकूप तथा वार्ड न0 30 मोहल्ला डोमन पुरा कसारी में लगभग 9.85 लाख रुपये की लागत से लगने वाले एक अदद 7.5 एच0पी0 नलकूप का शिलान्यास पालिकाध्यक्ष श्री मु0 तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ।
पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने नलकूप का शिलान्यास करते हुये कहा कि पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराकर पानी की समस्या का निदान करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। लोगों को सम्बोधित करते हुये पालिकाध्यक्ष श्री पालकी ने कहा कि उक्त नलकूपों का अधिष्ठापन इस उद्देश्य के साथ कराया जा रहा है कि लोगों को पेय जल की समस्या से निजात मिले और उन्हें पार्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रहे। श्री पालकी ने कहा कि इन नलकूपों के लगने से आपके क्षेत्र के इलावा कई निकटवर्ती क्षेत्रों को भी पानी की उपलब्धि सुनिश्चित होगी। जिससे आस पास के लोगों को भी बहुत हद तह राहत मिलेगी। इसी के साथ पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने वार्ड नं0 40 कासिमपुरा में बाज की मस्जिद से अमीर फैसल, अनीस तथा ज़ुल्फेकार भाई के मकान तक लगभग 6.79 लाख रूपये की लागत से निर्मित हुए कवर्ड नाली एवं ज़िक-ज़ैक इण्टरलाकिंग कार्य का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अपने जन प्रतिनिधि श्री पालकी का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि आप द्वारा कराये जा रहे विकास कार्याें से नगर की तस्वीर तेजी से बदल रही है।
इस मौके पर सभासदगण जावेद यार्न, शमीम अहमद, अब्दुल कादिर, खुशहाल सिंह सामाजिक कार्यकर्ता- शमीम अहमद फरज़न्द, एखलाक अहमद, नसीम अहमद, रेयाज़ अहमद, मोल्वी रिज़वान, शमसुद्दीन, मोल्वी शाहनवाज़, ज़फर अहमद, अनवार अहमद, शमशेर आलम, सरफराज़ अहमद, अरशद अल्का आदि के इलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।


Posted

in

by

Tags: