मऊ – मा० भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र -69-आजमगढ के उपनिर्वाचन-2022 के मतदान की तिथि दिनांक 23.06.2022 को घोषित की गयी है। मा० निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण और निर्विघ्न निर्वाचन के संचालन हेतु मतदान समाप्ति होने से 48 घण्टे पूर्व निर्वाचन क्षेत्र तथा उसके चारो ओर स्थित आबकारी दुकानों एवं मादक वस्तुओं के बिकी पर रोक लगाये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके क्रम में जिलाधिकारी अरुण कुमार ने जनपद-आजमगढ की सीमा से 08 कि०मी० के क्षेत्र में स्थित जनपद-मऊ की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, भांग एवं ताड़ी की फुटकर बिकी की दुकानें दिनांक 21.06.2022 को सायं 06:00 बजे से दिनांक 23.06.2022 को मतदान समाप्ति तक पूर्ण रूप से बन्द करने के आदेश जारी किए है।

आज़मगढ के उपनिर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने देशी शराब, बियर सहित अन्य दुकानों को बंद करने के दिए निर्देश
Posted
in
by
Tags: