मऊ – संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा/ठुमरी/गजल विधाओं में ऐसे प्रतिभावान गायक जिनकी आयु 40 वर्ष से कम न हो, को बेगम अख्तर पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। जिसके अंतर्गत चयनित कलाकार को 5 लाख रुपए की धनराशि, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा। जनपद के प्रतिभावान गायक जो दादर, ठुमरी, गजल विधाओं में अपनी योग्यता रखते हैं। वह अपना नाम, पिता/पति का नाम, जन्म स्थल, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता, पता, व्यवसाय, कार्यक्षेत्र, पूर्व प्राप्त सम्मान/पुरस्कार का विवरण एवं विशिष्ट उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण 200 से अधिक शब्द न हो, को जिला सूचना कार्यालय में दिनांक 10 जुलाई,2022 को 05:00 बजे तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें। जिससे नियमानुसार उनके नामों पर सम्यक विचार किया जा सके।
उक्त आशय की जानकारी जिला सूचना अधिकारी डा0 धनपाल सिंह द्वारा दी गई।

जनपद के दादरा, ठुमरी एवं गजल विधाओं के प्रतिभावान गायको को बेगम अख्तर पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित, आवेदन की अन्तिम तिथि 10 जुलाई तक
Posted
in
by
Tags: