मऊ – संगठित अपराध/अपराधियों के विरुद्ध मऊ पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.06.2022 को क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक सरायलखंसी एवं भारी पुलिस बल के साथ, अफसा अंसारी पत्नी मुख्तार अंसारी निवासी दर्जी टोला वार्ड नंबर 9, यूसुफपुर, थाना मोहम्मदाबाद जनपद -गाजीपुर द्वारा अवैध रूप से अर्जित धन द्वारा अपने नाम से क्रय की गई आराजी संख्या 70 में रकबा 235 एयर यानी 11 बिस्वा 11 धूर जो मौजा शेखपुर परगना व तहसील सदर, जनपद गाजीपुर में स्थित है, को मुनादी कर कुर्की की कार्रवाई की गयी, जिसका बाजार मूल्य लगभग 3.76 करोड़ रुपये है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा दिनांक 10-06-2022 को संस्तुति पत्र आख्या सहित जिलाधिकारी मऊ को प्रेषित किया गया जिस पर जिलाधिकारी मऊ द्वारा दिनांक 21.06.2022 को उक्त अचल सम्पत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया।

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसां अंसारी की लगभग 3.76 करोड़ रुपये कीमत की अचल सम्पत्ति की गई जब्त
Posted
in
by
Tags: