जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण एवं विकलांग कल्याण,अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं श्रम विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

जनपद के समस्त पेंशनरों का आधार लिंक कराने के दिए निर्देश

मऊ – जिला अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में समाज कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं श्रम विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद के समस्त पेंशनरों का आधार लिंक करा लें, जिससे किसी भी पेंशनर का पेंशन पेंडिंग न रह सके।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि विगत 10 जून 2022 को 175 के सापेक्ष 170 जोड़ों का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया जा चुका है, जिसमें लाभार्थी के खाते में 35000 रुपए आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाने हैं। लाभार्थी के खाते में अभी तक पैसा न भेज जाने पर जिलाधिकारी ने लाभार्थी के खाते में जल्द से जल्द पैसा भेजने के निर्देश दिए।
जनपद में चल रहे हैं अभ्युदय योजना के अंतर्गत समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद के डी0सी0एस0के0 पी0जी0 कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कक्षाएं चलाई जा रही हैं, इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि विषय विशेषज्ञों के साथ-साथ जनपद स्तरीय अधिकारियों तथा ट्रेनिंग में आए हुए अधिकारियों से भी अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अध्यापन कार्य कराया जाए।
जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को शासन स्तर से मिलने वाले समस्त योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर देने को कहा, जिससे दिव्यांग व्यक्ति को किसी भी दशा में विभागों का चक्कर लगाना न पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि कैंप लगाकर पात्र दिव्यांग जनों का चयन कर उन्हें लाभ दें।
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वृद्धाश्रम में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण किए जाने की व्यवस्था है, जिसके अंतर्गत मोहम्मदाबाद गोहना में संचालित वृद्धाश्रम स्व0 तपेश्वर राम कल्याण समिति सैदपुर द्वारा चलाया जाता है। वृद्धाश्रम में कुल रहने की क्षमता 150 है। वर्तमान में 85 व्यक्ति पंजीकृत हैं, जिनको खाने-पीने, रहने, दवा आदि का भुगतान शासन स्तर से किया जाता था, लेकिन अब जनपद स्तर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वृद्धाश्रम समिति को भुगतान किया जाएगा।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी, मोहम्मदाबाद गोहना में संचालित वृद्धाश्रम समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: