खादी तथा ग्रामोद्योग सेक्टर के अच्छी एवं उत्कृष्ठ उत्पादन तथा बिक्री करने वाली इकाईयों के उत्साहवर्धन हेतु दिया जायेगा पुरस्कार

मऊ – उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तपोषित खादी ग्रामोद्योग सेक्टर के अच्छी एवं उत्कृष्ठ उत्पादन तथा बिक्री करने वाली इकाईयों के उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार योजना वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत जनपद से चार लाभार्थियों तथा मण्डल स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय एवं राज्य स्तर पर भी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप धनराशि के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाना है। जनपद के समस्त खादी तथा ग्रामोद्योग इकाईयों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 02 जुलाई 2022 तक उत्पादित माल बिक्री एवं रोजगार से सम्बन्धित सूचना इकाई का फोटो ग्राफ सहित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय अन्धा मोड़ भीटी मऊ में जमा करें। इसके उपरान्त किसी उद्यमी द्वारा प्रेषित सूचना पर विचार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मऊ तथा दूरभाष नम्बर 9453713130 एवं 9889734426 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
उक्त आशय की जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी0पी0धर द्वारा दी गयी।


Posted

in

by

Tags: