मऊ – अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में नवसृजित एवं सीमा विस्तारित नगरीय निकायों क्रमश: कुर्थी जाफरपुर एवं कोपागंज में निर्वाचन के प्रयोजनार्थ पिछड़े वर्गों के व्यक्तियों की संख्या का अवधारणा किए जाने हेतु रैपिड सर्वे 26 जून 2022 से प्रारंभ होगा। इस दौरान नवसृजित एवं सीमा विस्तारित नगरीय निकायों के परिक्षेत्र में पिछड़ी जातियों की जनगणना का कार्य 26 जून 2022 से प्रारंभ होकर 01 जुलाई 2022 तक चलेगा। दिनांक 10 जुलाई 2022 तक पिछड़ी जातियों की अवधारित जनसंख्या की सूचना का अंतिम प्रकाशन एवं उनपर आपत्तियों के निस्तारण का कार्य किया जाएगा। पिछड़ी जातियों की जनगणना का अंतिम प्रकाशन 14 जुलाई 2022 तक किया जाएगा।

नवसृजित नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर एवं सीमा विस्तारित नगर पंचायत कोपागंज में पिछड़ी जातियों की जनगणना कार्य कल से
Posted
in
by
Tags: