दुधिया रोशनी से भी जगमगाया सईदी रोड, लाईट कार्य का भी हुआ लोकार्पण
कहने से अधिक करने में करने में रखता हूँ विश्वास, नगर वासियों को मिली जाम की समस्या से निजात-तय्यब पालकी
मऊ। लगभग एक करोड़ तैंतालीस लाख रुपये की लागत से निर्मित नगर पालिका क्षेत्र का सबसे चर्चित सईदी रोड के चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण पालिका अध्यक्ष श्री मु0 तय्यब पालकी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। चौडी़कीरण के कार्य में कुल लगभग 1.43 करोड़ रुपये खर्च हुआ। साथ ही सईदी रोड पर हठ्ठीमदारी पुलिस बुथ से श्री शाहिद जनता (ए0जी0 चिल्ड्रेन स्कूल) तक लगभग 18.08 लाख रुपये की लागत से 27 अदद 6.5 मीटर लम्बे गैल्वनाइज़्ड पोल लगाकर अण्डर ग्राउण्ड केबिल के माध्यम से 90 वाट एल0ई0डी0 लाईट लगाने व वार्ड नं0 36 न्याज़मुहम्मदपुरा में पंजमूल सिन्धी के मकान से शमसुल मानवता के मकान तक लगभग 9.43 लाख की लागत से निर्मित इण्टरलाकिंग मरम्मत व नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण भी पालिकाध्यक्ष श्री पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एक समारोह का भी आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित लोगो नें श्री पालकी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। वहां उपस्थित लोगो ने कहां कि शहर दशकों से सईदी रोड के चौड़ीकरण की ज़रुरत शिद्दत से महसूस कर रहा था। जिसका चौड़ीकरण अब पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी के द्वारा पूर्ण कराया जा चुका है, जो हमारे लियेे दो दशको की सबसे बड़ी सौगात है, जिससे हम सब काफी प्रसन्न है। सईदी रोड शहर के यातायत में सुचार के लिये मील का पत्थर साबित होगा।
वार्ड सभासद प्रतिनिधि नसीम अख्तर ने कहा कि दशकों से चुनावी सभाओं में लगभग सभी राजनैतिक दलों के नेताओं के वादे भरे भाषणों में सईदी चौड़ीकरण का आश्वासन तो मिलता था, परन्तु जीतने के बाद कोई इस तरफ ध्यान आकृष्ट नहंी करता था। वर्तमान चेयरमैन मु0 तय्यब पालकी के हम सभी आभारी है कि उन्होने इस रोड के चौड़ीकरण का महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण कराकर शहरवासियों को बहुत बड़ी सौगात दी है। जिससे लोग काफी प्रसन्न है।
पूर्व राज्य सभा सांसद श्री सालिम अंसार ने भी इस कार्य को कराने हेतु पालिकाध्यक्ष श्री पालकी को बधाई दी। पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने कहा कि जिन लोगों ने भी इस कार्य को कराने में सहयोग/मेहनत किया है उन सभी लोगों के हम आभारी है।
समारोह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने कहां कि वर्षो से यह शहर सईदी रोड के चौड़ीकरण की राह बड़ी शिद्दत से देख रहा था, सईडी रोड की चौड़ाई काफी कम होने के कारण आटो रिक्शा या अन्य बड़े वाहन उससे होकर आगे नहीं जा पाते थे, रेलवे क्रासिंग बन्द होने पर नगरवासियों को घण्टो जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था। उन्होने कहा कि इस कार्य हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा लगभग 1.34 करोड़ रुपये पूर्वोत्तर रेलवे को भुगतान किया गया। साथ ही सईदी रोड पर लगे बिजली के पोलों को शिफ्ट करने हेतु बिजली विभाग को भी लगभग 22 लाख रुपये भुगतान किये गये। जिसके उपरान्त रोड चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हुआ। सईदी रोड चौड़ीकरण के उपरान्त रोड की चौड़ाई अब लगभग 21 फिट हो चुकी है। जिससे नगर वासियों को जाम की समस्या से निजात मिली। साथ ही सईदी रोड पर लाईट लगाकर प्रकाश की व्यवस्था की गयी है। जिससे अब यह रोड दुधिया रोशनी से भी जगमग हो गया है। उन्होनें जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि लाईट व नाला निर्माण कार्य के जो भी कार्य अभी शेष है, उसे भी जल्द पूर्ण कराया जायेगा। श्री पालकी कहां कि मेरा उद्देश्य है कि मैं पूरे नगर को विकास के मार्ग पर दौड़ा कर प्रदेश के विकास की मुख्य धारा से जोड़ दूँ। कहा कि आवागमन को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिये नगर के हर वार्ड में रास्ता, खड़ंजा, पथ-प्रकाश की समुचित व्यवस्था के साथ ही नगर स्थित मुख्य मार्गाें की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। श्री पालकी ने कहा कि मैंने नगर के समुचित विकास का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिये सभी आवश्यक एवं उपयुक्त होने वाले संसाधनों की उपलब्धता एवं उपयोगिता भी सुनिश्चित की जा रही है, लक्ष्य की प्राप्ति के लिये हम अनुशासन व ताल-मेल से कार्य को सम्पादित करते हुये विकास लक्ष्य को पालेंगे। इसके लिये उन्होंने नगर की प्रिय अवाम से सहयोग की भी अपील की है।
इस समारोह में सालिम अंसारी (पूर्व राज्य सभा सांसद), जफर अहमद जनता, क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधिगण नसीम अख्तर, कारी जमील अहमद, सभासदगण- सलाम शामियाना, सरवर ज़हीर ओसवाल, प्रकाश निरीक्षक-चन्द्रिका प्रसाद, अल्तमश, सरफराज़ अहमद, अबू अंसारी, खैरुलबशर, रईस आलम के इलावा बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
