एटीएम व बैंकों में चला सघन चेकिंग अभियान

मऊ – नवागत पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में आज जनपद मऊ के समस्त थाना क्षेत्रार्न्तगत एटीएम/बैंकों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बैंको के अन्दर/आस-पास बेवजह बैठे/घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुये हिदायत किया गया। साथ ही साथ बैंक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को बैंक/एटीएम के अन्दर तथा आस-पास सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।


Posted

in

by

Tags: