विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में लगे वाहन स्वामी जल्द जमा करें पासबुक की छायाप्रति

मऊ – अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु प्रयोग में लगाये गये समस्त हल्के /भारी वाहन स्वामियों को एक बार पुनः सूचित किया जाता है कि ऐसे वाहन स्वामी जिन्होंने अपने बैंक पासबुक की छायाप्रति अभी तक जिला निर्वाचन कार्यालय मऊ, में जमा नहीं किए हैं वह अविलंब जमा करें । जिससे भुगतान संबंधित प्रक्रिया की जा सके।
आप द्वारा उक्त अभिलेख न जमा करने की स्थिति में भुगतान न होने की दशा में वाहन स्वामी स्वयं उत्तरदाई होंगे।


Posted

in

by

Tags: