मऊ- शोषितों, मज़लूमो, गरीबों, किसान, मजदूरों के रहनुमा का0 राम अवतार सिंह के निधन पर गहरे दुःख का इज़हार कर हार्दिक श्रद्धांजली दी गई, वे 86 वर्ष के थे।
का0 राम अवतार सिंह 1960 से कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य रहे, वे 1977 मे CPI(M) के टिकट पर मऊ विधान सभा का चुनाव लड़ चुके हैं, वे कई बार ग्राम प्रधान भी रहे, वर्तमान समय मे उत्तर प्रदेश किसान सभा जनपद मऊ ज़िला के अध्यक्ष थे, दिवंगत राम अवतार सिंह, का0 जय बहादुर सिंह,का0 झारखंडे राय, का0 सरजु पांडे, का0 तेज बहादुर सिंह, का0 खैर-उल-बसर अंसारी, का0 मोलवी अब्दुल बाक़ी के साथ संघर्षों के साथी रहे।
वे करीब 6 दशक तक CPI(M) के मऊ जनपद के सर्वोच्च कमेटी के सदस्य रहे, उनके निधन से वामपंथी संघर्ष को भारी क्षति पहुची है।
दिवंगत का. अवतार को प्रमुख रूप से पूर्व विधायक का0 इम्तयमाज़ अहमद, का0 राम सोच यादव, का0 रामु प्रसाद, का0 बसंत कुमार, का0 अब्दुल अज़ीम खां, कांग्रेस के इंतेखाब आलम, सत्य प्रकाश सिंह एडवोकेट, डा0 केशव सिंह आजाद, ट्रडे यूनियन नेता राम अवतार सिंह, डा0 जे० पी० राय, अरविंद मूर्ति, शिवकांत मिश्रा, चेयरमैन तैयब पालकी, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, का0 फैयाज़ अहमद एवं का0 शमसुल् हक चौधरी सहित सैकडो़ लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की।
भा०क०पा० के राष्ट्रीय नेता अतुल कुमार अंजान ने दूरदर्शन के माध्यम से श्रद्धांजली दी।

का0 राम अवतार सिंह नहीं रहे, वामपंथी दलों, बुनकर एवं किसान संघटनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजली
Posted
in
by
Tags: