मऊ – आज कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण अभियान के तहत नामित नोडल अधिकारी श्री विजय विश्वास पंत मंडलायुक्त, आजमगढ़ मंडल की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने विभागवार वृक्षारोपण की तैयारियों, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता की स्थिति, वृक्षारोपण हेतु चयनित प्रमुख स्थलों के बारे में नोडल अधिकारी को विस्तार से अवगत कराया।
वृक्षारोपण अभियान 05 जुलाई से आरंभ होगा।इस मौके पर मा0 राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह द्वारा जनपद मुख्यालय पर प्रात 8:00 बजे वृक्षारोपण किया जाएगा। बैठक के दौरान नोडल अधिकारी ने वन विभाग की नर्सरी से पौधों के उठान से लेकर वितरण की स्थिति की संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जनपद को कितने सेक्टर एवं ज़ोन में विभाजित किया गया है एवं कितने ज़ोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटो की तैनाती की गई है, उसकी भी जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने माननीय सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियो को आमंत्रित करने की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही वृक्षारोपण अभियान के दौरान उनकी सहभागिता सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने विभाग से संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधों के वितरण के सबसे निचले स्तर के कर्मचारी से उसको प्राप्त पौधों के पौधारोपण की स्थिति की लिखित सूचना कल शाम तक अवश्य ले लें, जिससे पौधारोपण के वास्तविक स्थिति का पता चल सके। नोडल अधिकारी ने विद्यालयों में अधिकतर सहजन के पौधे लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की वृक्षारोपण अभियान के दौरान पौधों का जियो टैगिंग तत्काल कराएं एवं उसकी रिपोर्ट शाम तक अवश्य ले लें। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न वितरण से जुड़े जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी से खाद्यान्न वितरण की जानकारी लेते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिये कि खाद्यान्न वितरण हेतु टेंडर के अनुसार कुल 56 गाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। वर्तमान में कम गाड़ियों से खाद्यान्न उठान होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को तत्काल गाड़ियों की संख्या पूरी करने के निर्देश दिए। अन्यथा की स्थिति में शेष गाड़ियों का भुगतान रोकने की चेतावनी भी दी। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए उन्होंने ब्लॉकवार सभी कोटेदारो का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने को कहा, जिसमें कोटेदार के अलावा संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी, सत्यापन अधिकारी भी जुड़े हो। सत्यापन अधिकारियों को निर्धारित तिथि पर ही सत्यापन कार्य करने के निर्देश देते हुए नोडल अधिकारी ने सत्यापन अधिकारी के लापरवाही करने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को रोस्टर बनाकर खाद्यान्न वितरण के दौरान उचित दर विक्रेता की दुकानों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार के अलावा मुख्य विकास अधिकारी श्री राम सिंह वर्मा, डी0एफ0ओ0 जी0 सी0 प्रभु भाई, अपर जिलाधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

नोडल अधिकारी मंडलायुक्त, आजमगढ़ मंडल ने वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों के संबंध में की बैठक, मा0 मंत्री जी द्वारा कल किया जाएगा जनपद मुख्यालय पर वृक्षारोपण
Posted
in
by
Tags: