नि:शुल्क खाद्यान्न का पात्र गृहस्थी उठाएं लाभ

मऊ – जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, द्वारा माह जून, 2022 के सापेक्ष माह जुलाई, 2022 में प्रथम चक में दिनांक 03 जुलाई 2022 से 15 जुलाई 2022 तक होने वाले राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय कार्ड पर 35 किग्रा० खाद्यान्न (गेहूं 14 किग्रा० व चावल 21 किग्रा0) तथा पात्र गृहस्थी कार्ड से सम्बद्ध प्रति यूनिट गेहूं 02 किग्रा० तथा चावल 03 किग्रा० खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जायेगा तथा साथ-साथ समस्त कार्डधारकों (अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना दोनों) को प्रति कार्ड 01 किग्रा० आयोडाइज्ड नमक, 01 किग्रा० साबुत चना तथा 01 लीटर खाद्य तेल (यथा-सरसो तेल/रिफाइण्ड ऑयल) एवं माह अप्रैल, मई एवं जून, 2022 के सापेक्ष अन्त्योदय कार्डधारकों को अनुमन्य 03 किग्रा० चीनी का एकमुश्त प्रति कार्ड वितरण निःशुल्क किया जायेगा।


Posted

in

by

Tags: