मऊ – पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय के कुशल निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नगर श्री धनंजय मिश्रा के कुषल पर्यवेक्षण में एसओजी/स्वाट/सर्विलांस/कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वैज्ञानिक तकनीकों का प्रयोग करते हुये एवं पतारसी/सुरागरसी के दौरान उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब आज दिनांक 06.07.2022 को खालसा कानूनगोयान चक पुल के नीचे से पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के लगभग 05 लाख रुपये कीमती जेवरात, चोरी के 02 लैपटाप, चोरी गयी लाइसेंसी पिस्टल, चोरी के 01 लाख 99 हजार रुपये नगद, चोरी के रुपयों से खरीदा हुआ एक मोबाइलफोन (रियलमी) व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल तथा एक अवैध तमंचा बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 333/22 धारा 307 भादवि व मु0अ0सं0 334/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.07.2022 को दोपहर में वादी संतोष कुमार राय निवासी निजामुद्दीनपुरा थाना कोतवाली मऊ जो अपने घर का ताला बंद करके अपने मूल निवासी चोरपा खुर्द चले गये थे, वापस लगभग 03 बजे आये तो देखा कि दरवाजे व आलमारी का ताला टूटा हुआ था जिसमें रखे लाइसेंसी पिस्टल व सगाई के खरीदे गये जेवरात, 02 लैपटाप चोरी हो गये हैं। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 330/22 धारा 454,380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा घटना के अतिशीघ्र सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तीन पुलिस टीमें गठित कर दिशा-निर्देश जारी किये गये।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त आफताब पुत्र हलीम अहमद निवासी छठियांव थाना मुबारकपुर आजमगढ़ व मो0 अब्दुल्ला पुत्र मो0 इकबाल निवासी छठियांव थाना मुबारकपुर आजमगढ़ हैं
इनके पास से चोरी की एक लाइसेंसी पिस्टल 32 बोर, चोरी के 01 लाख 99 हजार रुपये, चोरी के 02 लैपटाप मय चार्जर, चोरी के 07 अंगूठी, 02 चेन, एक जोड़ा कान की बाली, एक मांगटीका, एक जोड़ी कान की लरी, एक मंगलसूत्र, 02 जोड़ी झुमका (पीली धातु), 03 जोड़ी पायल/छागल (सफेद धातु), चोरी के रुपयों से खरीदा हुआ एक अदद मोबाइलफोन रियलमी बरामद किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने उत्साहवर्धन हेतु 25 हजार रूपए के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया चोरी का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार
Posted
in
by
Tags: