एसपी के निर्देश पर चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, 270 वाहनों का चालान एवं 88 वाहनों को किया गया सीज

मऊ – आज दिनांक 06.07.2022 को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रार्न्तगत निर्धारित स्थलों पर भारी पुलिस बल के साथ सायंकाल 18ः00 से 20ः00 बजे तक दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना नम्बर प्लेट वाहन, हाई स्पीड मोटरसाईकिल पर नई उम्र के चलने वाले युवकों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 270 वाहनों का चालान एवं 88 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही साथ कुल 13 हजार रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।


Posted

in

by

Tags: