मऊ – प्रमुख सचिव संस्कृति अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अनुपालन में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद के राजीव गांधी महिला महाविद्यालय मऊ में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन भी अलग-अलग विधाओं से कलाकारों द्वारा अपने कलाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में अधिकतर कलाकार लोकगीत तथा चित्रकला एवं लोकनृत्य के रहे, साथ ही सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज एवं रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज की बच्चियों द्वारा कत्थक नृत्य तथा क्लासिकल डांस का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन दिनांक 20 जुलाई 2022 को शेष सभी कलाकारों द्वारा कार्यक्रम कराते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
उक्त अवसर पर जिला सूचना अधिकारी डॉ धनपाल सिंह, निर्णायक समिति के सदस्य आकाशवाणी से सुभाष चंद्र, दूरदर्शन से रामाश्रय यादव, सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज से बीना गुप्ता एवं रिचा त्रिपाठी सहित अलग-अलग विधाओं के कलाकार उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रतिभा खोज के दूसरे दिन भी कलाकारों ने अपने-अपने कलाओं का किया प्रदर्शन
Posted
in
by
Tags: