नवागत जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पदभार संभाला

मऊ – नवागत जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने पद भार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन कराया जाएगा, जिसके अंतर्गत जनपद में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की मानिटरिंग एवं उसका सही ढंग से संचालन के साथ ही कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का ईलाज एवं उनके पोषण की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। नवागत डी0पी0ओ0 अजीत सिंह 2012 बैच के अधिकारी हैं। तथा फर्रुखाबाद,इटावा में सेवा देने के बाद मऊ आने से पूर्व जनपद सोनभद्र में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर कार्यरत थे ।


Posted

in

by

Tags: