मऊ। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य वाराणसी ने मऊ जनपद के स्टेशन सलाहकार समिति के पुनर्गठन के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि वर्ष 2022-2023 हेतु स्टेशन सलाहकार समिति मऊ का पुनर्गठन किया जा रहा है। जो 31 दिसंबर 2023 तक दो वर्ष की अवधि के लिए मान्य होगा।
मऊ स्टेशन सलाहकार समिति में घोसी के पूर्व चेयरमैन व जेपी सीमेंट के सेल्स प्रमोटर जेपी मिश्रा, घोसी, मऊ, पूर्व विधि सलाहकार, रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय, भारत सरकार रामायण यादव की धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति यादव गोड़सरा, कोपागंज, डा. रविंद्रनाथ मिश्रा अध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग, मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज रतनपुरा मऊ, प्रदीप सिंह जिला ब्यूरोचीफ राष्ट्रीय सहारा मऊ, मु. यूनुस जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल, कादीपुरा, मऊ, आनन्द कुमार निजामुद्दीनपुरा, मऊ, उमेश यादव कंधेरी मुंगेशर मऊ, डॉ आर के मिश्रा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निर्भया सेना, विजय होमियो केयर मुंशीपुरा मऊ को जिम्मेदारी सौंपी है।

मऊ स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य बनें जेपी, युनूस, ज्योति, रविन्द्र, प्रदीप व आनन्द
Posted
in
by
Tags: