मऊ- मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मऊ राजेश कुमार दीक्षित के प्रस्ताव पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मऊ के सहायक आयुक्त (खाद्य) एसके त्रिपाठी ने जिलाधिकारी मऊ के अनुमोदन के पश्चात जनपद के चारों तहसीलों सदर,मधुबन, मोहम्दाबाद गोहना एवम घोसी में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।
जिसके तहत मधुबन में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामानंद का स्थानांतरण तहसील क्षेत्र सदर में,सदर तहसील में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश राय का स्थानांतरण तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में हुआ है। मोहम्मदाबाद गोहना में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव का स्थानांतरण घोसी एवं घोसी में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती बिंदु पांडे का स्थानांतरण नगर पालिका परिषद ज़ोन 1 एवं योगदान हेतु सत्यराम यादव का स्थानांतरण नगर पालिका परिषद मऊ के ज़ोन 2 में किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद जोन 1 एवं ज़ोन 2 में तैनात जयहिंद राम का स्थानांतरण मधुबन के लिए हुआ है।
सहायक आयुक्त (खाद्य) मऊ श्रवण कुमार त्रिपाठी ने जनपद के समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सभी लोग अपनी नवीन तैनाती स्थान पर जाकर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें।

जनपद के चारों तहसीलों में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
Posted
in
by
Tags: