खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 30 जुलाई

मऊ – जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि माह जून, 2022 के सापेक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत खाद्यान्न के वितरण की तिथि 03 जुलाई 2022 से 25 जुलाई 2022 तक निर्धारित की गयी थी। उक्त के सम्बन्ध में कतिपय लाभार्थियों का खाद्यान का वितरण किया जाना अवशेहैं। उक्त के दृष्टिगत जनहित में माह जून, 2022 के सापेक्ष खाद्यान्न के वितरण की अन्तिम तिथि 30 जुलाई 2022 तक निर्धारित की गयी है। माह जून, 2022 के सापेक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 -योजना के अन्तर्गत अन्त्योदय कार्ड पर 35 किग्रा० खाद्यान्न (गेहूं 14 किग्रा0 व चावल 21 किग्रा0) तथा पात्र । गृहस्थी कार्ड से सम्बंद्ध प्रति यूनिट गेहूं 02 किग्रा० तथा चावल 03 किग्रा० खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जायेगा तथा साथ-साथ समस्त कार्डधारकों (अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना दोनों) को प्रति कार्ड 01 किग्रा. आयोडाइज्ड नमक, 01 किग्रा0 साबुत चना तथा 01 लीटर खाद्य तेल (यथा-सरसो तेल/रिफाइण्ड ऑयल) एवं माह अप्रैल, मई एवं जून, 2022 के सापेक्ष अन्त्योदय कार्डधारकों को अनुमन्य 03 किग्रा0 चीनी का एकमुश्त प्रति कार्ड वितरण किया जा रहा है।


Posted

in

by

Tags: