जनपद के 34512 पात्र निर्माण श्रमिकों का बनेगा गोल्डन कार्ड

मऊ – कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के गोल्डेन कार्ड बनाये जाने हेतु जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन हुई। बैठक में सहायक श्रमायुक्त, जिलापूर्ति अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधि, जनसुविधा केन्द्र के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने यह अवगत कराया कि जनपद मऊ में कुल पात्र परिवार 23963 है, जिनके 34512 पात्र निर्माण श्रमिकों का गोल्डेन कार्ड बनाया जाना है। इस सम्बन्ध में विगत 3-4 दिनों में सभी सम्बन्धित विभागों व जनसुविधा केन्द्रों से सम्पर्क कर उन्हें पात्र निर्माण श्रमिकों की ब्लॉकवार एक्सेल व पी०डी०एफ० सूची उपलब्ध करायी जा चुकी है। इस सम्बन्ध में सहायक श्रमायुक्त, द्वारा जन सुविधा केन्द्रों के समक्ष आने वाली समस्याओं को नोट करते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि जनपद मऊ की प्रगति उल्लेखनीय रहेगी।


Posted

in

by

Tags: