इस बार भी ईद का त्योहार होगा फीका

मऊ- ईद-उल-फितर को मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। रमज़ान पूरे होने के बाद मनाई जाने वाली वाली ईद इस बार भी लॉकडाउन की वजह से फीकी ही रहेगी और बाज़ारों में इस बार भी ईद की रौनक नदारद है। घरों में रहकर ईद की नमाज़ अदा की जाएगी और त्योहार मनाया जाएगा। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार शहर की प्रमुख जामा मस्जिदों सहित सभी मस्जिदों और ईदगाहों में सिर्फ पांच लोग ही नमाज अदा कर सकेंगे ।
ईद को लेकर इस बार बाजारों में रौनक नहीं है। लॉकडाउन की वजह से बाजार बंद पड़े हैं। छूट के दौरान सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खोली जा रही हैं, जबकि हर वर्ष रमज़ान माह में देर रात तक बाजार गुलज़ार रहते थे। चांद रात पर तो पूरी रात बाजारों में रौनक रहती थी। ईदगाह में साल में दो बार ईद की नमाज़ होती है, लेकिन इस बार भी ईदगाह बंद ही रहेगी।
ईद पर बाजारों में करोड़ों रुपये का व्यापार होता था। मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े, जूते, चप्पल, सेवई व मेवे खरीदते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा।


Posted

in

by

Tags: