आज़ादी का अमृत महोत्सव: जनपद के सभी मदरसों में किया गया झंडा गीत गायन

मऊ – आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के सभी मदरसों में आज झंडा गीत का गायन हुआ। मौके पर मदरसों द्वारा क्षेत्रीय नागरिकों को तिरंगा वितरित किया गया। मदरसों में जो कार्यक्रम हुए उनमें क्षेत्रीय जनता को भी आमंत्रित किया गया तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत भी कराया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा मदरसा आलिया निस्वा के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। मौके पर मदरसा की छात्राओं ने झंडा गीत का गायन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने क्षेत्रीय लोगों में झंडा का वितरण भी किया।


Posted

in

by

Tags: