मऊ – आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के अवसर पर स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम जनपद में दिनांक 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा। जिसमें दिनांक 11 अगस्त से 15 अगस्त तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जनपद के सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज में समय शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत कलाकार सुश्री करिश्मा बिरहा लोक गायन मऊ, द्वारा अपने कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया। दिनांक 13 अगस्त को ज्ञानेश पांडे गायन वाराणसी, दिनांक 14 अगस्त को राजनाथ जोशी लोक गायन मऊ एवं दिनांक 15 अगस्त को सुनील धोबिया लोकनृत्य गाजीपुर द्वारा अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Posted
in
by
Tags: