मऊ – शहरवासियों के लिए एक नये हास्पिटल की सौगात शहर के बाईपास रोड बड़ी कम्हरिया तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के सामने मिल गयी है जिसका उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी ने फीता काट कर किया, इस हास्पिटल में सातों दिन चौबीस घंटे इमर्जेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी।
उद्घाटन के पश्चात पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने कहा कि हमारा शहर तेजी के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है नये नये हास्पिटल लोगों की सुविधाओं के लिए उपलब्ध हो रहे हैं, आगे उन्होंने कहा कि ये ग्लोबल हास्पिटल ऐसी जगह खोला गया है जहां हास्पिटल बहुत जरूरी था क्योंकि हास्पिटल के पीछे और आगे एक बहुत बहुत बड़ी आबादी निवास करती है अब इन लोगों को घर के पास ही सभी तरह की चिकित्सीय सुविधाएं आसानी से मिल जाएंगी।
हास्पिटल उद्घाटन के पश्चात निःशुल्क मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने निशुल्क कैंप का लाभ उठाया ।
ग्लोबल हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ हामिद कमाल (C.M.S & E.D, D.R. Opt) ने बताया कि ये हास्पिटल सभी तरह की चिकित्सीय सुविधाएं से सुसज्जित होगा, इस हास्पिटल में हृदय रोग, चेस्ट रोग, थाईराइड, मस्तिष्क रोग, पेट रोग एंव सांस रोग के लिए डॉ संदीप कुमार (एमबीबीसी, एमडी- मेडिसिन) व सौंदर्य रोग, नाखुन रोग, गंजापन, बाल का सफेद होना, बालों का झड़ना, आंखों के नीचे कालापन, सफेद दाग, कुष्ठ रोग, दाग-धब्बे, दाद खाज खुजली, कील मुंहासे आदि के इलाज के लिए डॉ गरिमा सिंह (एमबीबीसी, एमडी), जनरल सर्जरी पेट का आपरेशन, पित की थैली में पथरी,अपेन्डेक्स के इलाज के लिए डॉ नीरज सिंह (एमबीबीसी, एमएस- डीएनबी) गठिया, जोड़ों का दर्द, टाइफाईड, मस्तिष्क बुखार, मधुमेह आदि के लिए डॉ मोहम्मद अनस जनरल फिजिशियन जैसे डाक्टर अपनी सेवाएं देंगे।
यहां पर इमर्जेंसी सेवा 24×7 उपलब्ध रहेगी।
उद्घाटन के अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, आबिद अख्तर, हाफिज अबरार अहमद, मो ज़ैद आज़मी, राशिद जमाल, खालिद अनवार, मो इस्माइल, राशिद असरार, मास्टर सफीउर्रहमान, मो अनस आदि के अतिरिक्त बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

शहर को मिली नये ग्लोबल हास्पिटल की सौगात , पालिकाध्यक्ष ने फीता काट कर किया उद्घाटन
Posted
in
by
Tags: