मऊ। नगर के फातिमा अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक पानी की टंकी पर चढ़कर अपनी जान दे दी। सूत्रों के मुताबिक माने तो युवक किसी लड़की से प्रेम करता था और लड़की से किसी बात पर उसकी अनबन हो गई जिस पर युवक नाराज होकर फातिमा अस्पताल स्थित पानी की टंकी पर रविवार की दोपहर चढ़ गया और चढ़कर युवक पूरी फिल्मी स्टाइल में अपनी जान देने की बात करने लगा। लोग बताते हैं कि युवक मीडिया वालों को बुलाने की बात कह रहा था जब तक लोग उसकी बात समझ पाते उसको बचाने की कोशिश करते तब तक युवक पानी की टंकी से कूदकर जान दे दी। नीचे गिरते ही युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
युवक बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली के बैजलपुर गांव निवासी सतीश पुत्र जगदीश (26 वर्ष) बताया जा रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
फातिमा हॉस्पिटल में पानी की टँकी से कूद कर युवक ने दी जान
Posted
in
by
Tags: