मऊ – वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 की कौशल विकास मिशन अन्तर्गत संचालित विभिन्न संस्थाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा द्वारा समीक्षा की गयी। कौशल विकास एवं डी0डी0यू0 जी0के0वाई योजान्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष खराब प्रगति एवं रोजगार को लेकर नाराजगाी व्यक्त की गयी। निजी प्रशिक्षण प्रदाता को निर्देशित किया गया की माह में रोजगार मेला आयोजित कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को रोजगार से जोडे। तथा संकल्प योजना के अन्तर्गत डी0एस0डी0पी0 को ससमय तैयार किये जाने हेतु एम0जी0एन0एम प्रवीण कुमार सिंह को निर्देशित किया गया। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विभागों से डाटा एकत्र कर डी0एस0डी0पी0 निर्धारित समय में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रिंसिपल आई0टी0आई0 सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की कि समीक्षा
Posted
in
by
Tags: