मऊ। समाजवादी पार्टी की देश बचाओ, देश बनाओ पद यात्रा अभिषेक यादव के नेतृत्व में 28 वा दिन हलधरपुर से चलकर मऊ नगर के सूर्या मैरिज हाल में पहुंची। रास्ते में पहसा, अदरी और नगर में जगह जगह स्वागत हुआ। यात्रा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव राव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। कानून से लोगों का विश्वास उठ चुका है। अत्याचार, भ्रष्टाचार, मंहगाई के खिलाफ अगर कोई आवाज उठा रहा है तोउसके खिलाफ सरकार की ईडी, सीबीआई आईटी भाजपा की प्रकोष्ठ लोगों पर कहर बरसा रही है। कहाकि पूरे देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है, यही हाल रहा तो जनता अब बगावत पर उतरने पर विवश होगी। कहाकि आने वाला समय में प्रदेश एवं केंद्र सरकार को जनता उखाड़ फेंकना चाहती है। पदयात्रा कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक यादव ने कहा कि जब तक जुर्म, ज्यादती, महंगाई और भ्रष्टाचार के प्रति सरकार गंभीर नहीं होगी, तब तक यह यात्रा चलती रहेगी।उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जन आंदोलन होकर रहेगा। पदयात्रा को समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री दूधनाथ यादव ने कहा कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। सरकार के अधिकारी जनता को लूट कर जनता का खून चूस रहे हैं। सरकार अधिकारियों पर नकेल कसने में विफल है। सरकार को चाहिए कि अफसरशाही पर नकेल रखें और महंगाई को काबू में करें नहीं तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इसके खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे । यात्रा को समाजवादी पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य अल्ताफ अंसारी ने कहा कि इस समय देश प्रदेश को समाजवादी पार्टी की आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी ही भ्रष्टाचार और महंगाई से निजात दिला सकती है। पदयात्री भीटी सहित अन्य स्थानों पर पड़ने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर और अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के महासचिव कुद्दूस अंसारी, शिवप्रताप यादव, राजेंद्र मिश्रा, महेंद्र चौहान, वीरेंद्र यादव, अरशद जमाल, कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, तय्यब पालकी, वीरेंद्र चौहान, डॉ ओमप्रकाश यादव, राजेश यादव, रामप्रकाश यादव, पूर्व सचिव योगेंद्र यादव, पूर्व सचिव विजय यादव, अरशद रियाज़, नेसार प्रधान, अखिलेश यादव, राहुल निषाद आदि नेता उपस्थिति थे।

समाजवादी पार्टी की देश बचाओ, देश बनाओ पद यात्रा हलधरपुर से चलकर मऊ शहर पहुंची
Posted
in
by
Tags: