मऊ – जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी उमाशंकर वर्मा ने बताया कि सामाजिक पेंशन योजनान्तर्गत दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को अवगत कराना है कि उपर्युक्त योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कर रहे समस्त लाभार्थी http://sspy-up.gov.in पर अपने बैक खाते का आधार सीडिंग कराते हुए स्वयं या जन सेवा केन्द्र के माध्यम से आधार का प्रमाणीकरण दिनाक 14 सितम्बर 2022 तक अवश्य करा लें। पेंशन प्राप्त कर रहे जिन लाभार्थियों के आधार अथेटिकेशन नही होगे, उन्हे द्विव्यांग पेंशन की द्वितीय किश्त की धनराशि प्राप्त नहीं हो पायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि लाभार्थी को स्वयं या सहज जन सेवा केन्द्र के माध्यम से आधार का प्रमाणीकरण में किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो ऐसे लाभार्थी अपना आधार नम्बर बैक से लिंक / सीडेड कराकर बैक पासबुक की छायाप्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, मोबाइल नं० सहित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में या अपने सम्बन्धित विकास खण्डों में तैनात समस्त सहायक विकास अधिकारी, (स०क०) एवं ग्राम प्रधानों के माध्यम से किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क स्थापित कर अपना अधार प्रमाणीकरण करा सकते है।

14 सितंबर तक अवश्य करा ले अपना आधार नंबर बैंक से लिंक, अन्यथा नहीं मिलेगी पेंशन
Posted
in
by
Tags: