रोजगार मेले का आयोजन 07 सितंबर को

मऊ – जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि दिनांक 07.09.2022 को प्रातः 10.30 बजे जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र के कम्पनियों में सेवायोजित करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औ०प्र० संस्थान मऊ के संयुक्त तत्वावधान में आई०टी०आई० कॅम्पस सहातपुरा, मऊ में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। रोजगार मेले में 1 ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेद (opc) प्रा० लि० कुल रिक्त पद 65, शैक्षिक योग्यता, स्नातक, पद-सेल्स आफिसर वेतन रू०-15000, कार्य करने का स्थान- मऊ, 2-उ0प्र0 परिवहन निगम, डिपो मऊ, कुल रिक्त – 50 पद-बस चालक, शैक्षिक योग्यता- 8वीं पास, लाइसेन्स हैवी 2 वर्ष पुराना, चालक की लम्बाई 5 फुट, 3 इंच, उम्र 24 से 45 वर्ष, वेतन रू0-7000, कार्य करने का स्थान- आल यू०पी०, 3-प्रेरणा इनोवेटिव सलूशन प्रा०लि० कुल रिक्त पद-500, शैक्षिक योग्यता- आई०टी०आई० मैकेनिक डीजल, मैकेनिक वाइकल, फीटर, टर्नर, मशिनिष्ट, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मैकेनिक आर०ए०सी० डिप्लोमा मैकेनिकल एवं बी०टेक मैकेनिकल केवल महिलायें, वेतन रू0 10500, कार्य करने का स्थान- नोएडा। रोजगार मेले में जनपद के अभ्यर्थियों द्वारा अपनी सेवायोजन पोर्टल की आई०डी० एवं पासवर्ड से ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से रोजगार मेले में प्रतिभाग किया जाना है। ऐसे अभ्यर्थी जो पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है वे विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉबसीकर का आई०डी० पासवर्ड बनाकर पंजीकरण करने के पश्चात रोजगार मेले में आवेदन कर प्रतिभाग करेगें। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। उक्त कार्य हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।


Posted

in

by

Tags: