शिक्षक हमें उन रास्तों पर चलना सिखाते हैं जिन पर चलने से हमारा उत्थान होता है: राकेश तिवारी

गोपीनाथ पीजी कालेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

देवली /बहादुरगंज – आज गोपीनाथ पीजी कालेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्रों ने शिक्षकों को स्वप्रेम उपहार भी भेंट किये और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति डा. एस राधाकृष्णन को याद करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
गोपीनाथ पीजी कालेज प्रांगण में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में बोलते हुए संरक्षक श्री राकेश तिवारी ने डा. एस. राधाकृष्णन के विचारों व आदर्शो पर चलने की प्रेरणा लेने की छात्राओं से अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक गाईड होते हैं। वे वही है जो हमें उन रास्तों पर चलना सिखाते हैं जिन पर चलने से हमारा उत्थान होता है। उन्होंने कहा कि टीचर्स डे का मतलब केवल उस दिन को मनाया जाना नहीं बल्कि अपनी टीचर्स की बातों को मानकर अच्छा बनना है। समारोह में बोलते चीफ प्राक्टर डॉ गिरीश चंद ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा. एस. राधाकृष्णन से उनके एक छात्र ने जब 5 सितंबर के दिन उनका जन्म दिन मनाने की इजाजत मांगी तो उन्होंने कहा कि उनके जन्म दिन के शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाय। इसीलिए 5 सितंबर 1962 से भारत में टीचर्स डे मनाया जा रहा है। उप प्राचार्य डॉ अंजना तिवारी ने कहा कि डा. एस. राधाकृष्णन का सपना था कि शिक्षक हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ दिमाग वाले व्यक्ति ही हो।
इस अवसर पर कालेज के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की।
इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: