हेलीकॉप्टर द्वारा कल दोपहर बाद मऊ पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विभिन्न विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एंव शिलान्यास

मऊ – उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल मऊ में रहेंगे, कल 8 सितंबर को मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा मऊ पहुंचेंगे इनका हेलीकॉप्टर दोपहर 2:30 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेगा, वहां से सीधे मुख्यमंत्री कार द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। जहां पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास करेंगे साथ ही साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। तत्पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4 बजे से 4:30 बजे तक दो परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे उसके बाद कार द्वारा पुलिस लाइन मऊ के लिए प्रस्थान कर देंगे जहां पर निर्माणाधीन आवासीय भवनों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के उपरांत पुलिस हैलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से सांय 5 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा वाराणसी बीएचयू के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


Posted

in

by

Tags: