मऊ – इस महामारी में नगर पालिका विकास और सफाई के चाहे जितने भी दावे कर ले लेकिन कुछ जगहों की हकीकत कुछ और ही बयान करती हैं। आज जहां हर जगह सफाई व सेनेटाइज़र की आवश्यकता है ऐसे में मऊ नगरपालिका के वार्ड नंबर 35 बुलाकी पुरा में रोज़ेदारों को मस्जिदों में आना जाना भी दुश्वार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभासद प्रतिनिधि से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
आप को बता दें कि मऊ के मुहल्ला बुलाकी पुरा वार्ड नंबर 35 जामा मस्जिद अहलेहदीस गेट के सामने बीच रास्ते में नाली का गंदा पानी फैल जाता है और विशेषकर जुमा के दिन बहुत अधिक पानी गलियों में जमा हो जाता है, और कुछ लोगों के घरों में भी ये गंदा पानी प्रवेश करने लगता है, राहगीरों व नमाज़ीयों को भी गंदे पानी से होकर गुज़रना पड़ता है, सभासद प्रतिनिधि से बार बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है जिससे लोगों में नगरपालिका के प्रति रोष व्याप्त है।

नगरपालिका के सफाई अभियान की पोल खोलता मस्जिद के सामने जमा नाली का गंदा पानी
Posted
in
by
Tags: