घोसी के ग्राम बरजाला में निर्माणाधीन 132 के.वी.विद्युत उप केंद्र का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

निर्माण कार्यों मैं तेजी लाने एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश

मऊ – आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने विधानसभा क्षेत्र घोसी के ग्राम बरजाला में निर्माणाधीन 132 के.वी. के विद्युत उप केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस परियोजना को 2017 में ही स्वीकृति मिल चुकी थी, परंतु जमीन क्रय करने में देरी होने के कारण इसका निर्माण कार्य 1 नवंबर 2021 से प्रारंभ हो सका।
इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹24 करोड़ 87 लाख है, जिसमें से दो करोड़ 96 लाख रुपए अवमुक्त किए जा चुके है। इस परियोजना की कार्यदाई संस्था मेसर्स देशराज कांट्रैक्टर्स कंपनी है। इस परियोजना को पूर्ण होने की तिथि 16 दिसंबर 2022 है। इस परियोजना के सिविल कार्य का अब तक 45% कार्य हो चुका है, जबकि इलेक्ट्रिकल कार्य में अब तक 2% ही कार्य हुआ है। 556 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल में से 490 मीटर बाउंड्री वाल के निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। स्टोर रूम एवं कंट्रोल रूम की कास्टिंग पूर्ण हो चुकी है,एवम् प्लास्टर का कार्य प्रगति पर है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर हो रहे निर्माण कार्यों की जांच की, साथ ही कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को सारे निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाउंड्री वॉल के अंदर डाली गई मिट्टी के उठान के बारे में भी जानकारी ली,साथ ही तहसीलदार सदर को इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से इस क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में होने वाले सुधारों के बारे में भी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने इस परियोजना के निर्माण कार्य से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य को करने को कहा जिससे निर्धारित समय के अंदर ही इस परियोजना का निर्माण पूर्ण हो सके।
इस दौरान तहसीलदार सदर संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता पी.डब्ल्यू.डी. ( निर्माण खंड) एवं कार्यदाई संस्था के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags: