जनपद में कार्यभार ग्रहण करने वाले समस्त अध्यापक/अध्यापिका 15 एवं 16 सितंबर को आधार कार्ड/आई0डी0 के साथ उपस्थित हों: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

मऊ – जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 68500 शिक्षक भर्ती में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में योजित विशेष अपील सं0-274 / 2020 अमित शेखर भारद्वाज बनाम उ०प्र० राज्य व 02 अन्य बनाम सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद् व अन्य (सम्बद्ध कुल 36 विशेष अपील) के पारित आदेश के क्रम में पुनः जिला आवंटन में अन्य जनपदों से कार्यमुक्त होकर जनपद मऊ में कार्यभार ग्रहण करने वाले अध्यापक/अध्यापिकाओं के विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया सचिव, उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा दिनांकः 15.09.2022 एवं दिनांक: 16.09.2022 को आनलाईन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान उ०प्र० लखनऊ के माध्यम से निर्धारित तिथि को कराया जाना है। अतः 68500 पुनः जिला आवंटन में स्थानान्तरित होकर जनपद मऊ में कार्यभार ग्रहण करने वाले समस्त अध्यापक/अध्यापिकाओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15.09.2022 एवं दिनांक: 16.09.2022 को 9:30 बजे पूर्वान्ह को अपने आधार कार्ड/आईडी कार्ड के साथ कार्यालय परिसर में उपस्थित हों। किसी भी प्रकार की अनियमितता/लापरवाही हेतु आप स्वयं उत्तरदायी होगें।


Posted

in

by

Tags: