मऊ – आज दिनांक 13.09.2022 को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में प्रभारी यातायात व पुलिस बल के साथ मोटर वाहन अधिनियमों का उल्लघंन करने वाले, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले एवं निर्धारित मानको का उल्लघंन करने वाले स्कूली वाहनो/स्कूली बच्चों के चेकिंग अभियान में गाजीपुर तिराहा ,भीटी चौक, बाल निकेतन, मिर्जाहादिपुरा , ब्रह्मस्थान आदि स्थानो पर वाहन चेकिंग की गयी। चेकिंग अभियान के दौरान कम उम्र के स्कूली बच्चो द्वारा अधिक गति से वाहन चलाने वाले 07 स्कूली बच्चो व उनके माता – पिता को बुलाकर यातायात नियमों के बारे मे जानकारी प्रदान की गयी तथा माता व पिता/अभिवावकों के द्वारा शपथ पत्र दिया गया कि जब तक हमारे बच्चे का डी0एल0 नही बन जाता है। तब तक वाहन को नही चलाने दिया जायेगा।

जब तक डी0एल0 नही बन जाता हमारे बच्चे नहीं चलाएंगे वाहन, पुलिस ने चेकिंग के दौरान कम उम्र स्कूली बच्चों को रोक कर अभिभावकों से लिया शपथ पत्र
Posted
in
by
Tags: