मऊ – ग्लोबल हास्पिटल के तत्वावधान में कल 14 सितंबर 2022 दिन बुधवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रघुनाथ पुरा (मासूम तकिया) के सहन में एक निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है।
जिसमें ग्लोबल हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा और नि:शुल्क दवा भी दी जाएगी। साथ ही साथ इस मेडिकल कैंप में सांस की जांच, सुगर (मधुमेह) की जांच, रक्तचाप की जांच, शरीर में आक्सीजन की मात्रा की जांच फ्री में की जाएगी।
ग्लोबल हास्पिटल जो कि बड़ी कम्हरिया, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज के पास स्थित है, इस हास्पिटल में सभी तरह की चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हैं।
कल 14 सितंबर को लगने वाले मेडिकल कैम्प में इस हास्पिटल में अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संदीप कुमार (एमबीबीसी, एम.डी), डॉ मोहम्मद अनस (जनरल फिजिशियन) आदि उपलब्ध रहेंगे।।
ये जानकारी देते हुए ग्लोबल हास्पिटल के डायरेक्टर हामिद कमाल (C.M.S & E.D, D.R. Opt) ने बताया कि हमारा हास्पिटल सभी तरह की चिकित्सीय सुविधाएं से सुसज्जित है जहां हर वर्ग के लोग कम से कम खर्च में इलाज करा सकते हैं।
ग्लोबल हास्पिटल में हृदय रोग, चेस्ट रोग, थाईराइड, मस्तिष्क रोग, पेट रोग एंव सांस रोग, सौंदर्य रोग, नाखुन रोग, गंजापन, बाल का सफेद होना, बालों का झड़ना, आंखों के नीचे कालापन, सफेद दाग, कुष्ठ रोग, दाग-धब्बे, दाद खाज खुजली, कील मुंहासे, जनरल सर्जरी पेट का आपरेशन, पित की थैली में पथरी, गठिया, जोड़ों का दर्द, टाइफाईड, मस्तिष्क बुखार, मधुमेह आदि सभी तरह के इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं , इमर्जेंसी सेवा 24×7 उपलब्ध है।
हास्पिटल डायरेक्टर डॉ हामिद कमाल ने अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क मेडिकल कैम्प का लाभ उठाने की अपील की है।

14 सितंबर को ग्लोबल हास्पिटल के इस निशुल्क मेडिकल कैम्प का उठाएं लाभ
Posted
in
by
Tags: