मऊ – एमएए फाउंडेशन के तत्वावधान में 16 सितंबर 2022 दिन शुक्रवार की शाम 4:00 बजे एमएए फाउंडेशन प्रांगण में नीट क्वालीफाई करने वाले छात्रों के सम्मान में एक सम्मान समारोह” तालीमी एज़ाज़ की एक शाम, नई नस्ल के नाम” का आयोजन किया गया है।
इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता एमएए फाउंडेशन के चेयरमैन जमाल अख्तर अर्पण करेंगे। जबकि प्रोग्राम में मुख्य वक्ता के रूप में मौलाना मोहम्मद मज़हर आज़मी, मौलाना इफ्तिखार अहमद मिफ्ताही, डॉ शकील अहमद, डॉ ज़्याउल्लाह (डीसीएसके), ओज़ैर गृहस्त, इंज0 जमील अहमद आदि उपस्थित रहेंगे।
ये जानकारी देते हुए एम.ए.ए. फाउंडेशन के चेयरमैन जमाल अख्तर अर्पण ने बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

“तालिमी एज़ाज़ की एक शाम, नई नस्ल के नाम” प्रोग्राम में मऊ के सितारों को एमएए फाउंडेशन करेगी सम्मानित
Posted
in
by
Tags: