देवली/बहादुरगंज -(Gopinath PG College) इंटर पास छात्र अच्छे महाविद्यालयों में दाखिला लेने का सपना लिए कालेजों का चयन करते हैं। एडेड महाविद्यालयों में प्रवेश ना मिलने से छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। इसके अतिरिक्त बहुत से ऐसे छात्र होते हैं जिनकी पढ़ाई छूट गई हो और कई साल के अन्तराल के बाद प्रवेश लेना चाहते हों तो गोपीनाथ पीजी कालेज ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रवेश की सुविधा देता है। सभी तरह की सुविधाओं से सुसज्जित उच्च शिक्षा के लिए प्रसिद्ध गोपीनाथ पीजी कालेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
यह जानकारी देते हुए गोपीनाथ पीजी कालेज की प्राचार्य डा. सुधा त्रिपाठी ने बताया कालेज में इस सत्र के लिए बीए, बीएससी, बी.काम, बीबीए, एमए, एमएससी, एम.काम, डीएलएड, बीएड व एमएड में प्रवेश प्रारंभ है।
बीएससी कम्प्यूटर साइंस, माइक्रो बायोलॉजी, एमए अर्थशास्त्र व एम.काम को लेकर छात्र लंबे समय से मांग कर रहे थे। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए ये सभी मान्यताएं कालेज पर ले ली गई हैं। जिस से छात्र आसानी से प्रवेश लेकर अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं। छात्र कालेज से प्रवेश फार्म प्राप्त कर सीधे प्रवेश ले सकते हैं।
जिन छात्र छात्राओं को किसी भी कोर्स में प्रवेश लेना हो वह गोपीनाथ पीजी कॉलेज, (बहादुरगंज रोड) देवली से बीए, बीएससी, बीकॉम, एम.काम, बीबीए के अतिरिक्त ग्यारह विषयों (अर्थशास्त्र, उर्दू, हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, राजनीति शास्त्र, संस्कृत, मध्य इतिहास) से एम.ए व पांच विषयों से एम.एस-सी (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान) में प्रवेश ले सकता है।
इसके अतिरिक्त बीएड, एमएड, डीएलएड (बीटीसी) में भी काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है।
गोपीनाथ पीजी कालेज में छात्राओं के लिए वाहन सुविधा (कालेज बस) भी उपलब्ध है।
साथ ही हरे-भरे कालेज परिसर में वाई-फाई व कैंटीन, लाइब्रेरी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

गोपीनाथ पीजी कालेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी, बीए, बीएससी, बी.काम, बीबीए, एमए, एमएससी, एम.काम में सीधे पाएं प्रवेश
Posted
in
by
Tags: