मऊ – माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 26, 27, 28 एवं 29 सितम्बर 2022 को एन0आई0एक्ट की धारा-138 के अन्तर्गत लम्बित वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के मार्गदर्शन में बैठक संपन्न हुई । विशेष लोक अदालत की सफलता हेतु फर्रुख इनाम सिद्दीकी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ के विश्राम कक्ष में आहूत की गयी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारीगण / मजिस्ट्रेट से अपेक्षा की गयी, कि एन0आई0 एक्ट की धारा-138 से सम्बंधित अधिक से अधिक बादों को विशेष लोक अदालत के आयोजन से पूर्व चिन्हित कर लियें जाय तथा उनका निस्तारण विशेष लोक अदालत में सुनिश्चित किया जाय, जिससे अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण विशेष लोक अदालत में किया जा सके।
विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुँवर मित्रेश सिंह कुशवहा द्वारा बताया गया कि चेक बाउसिंग से सम्बन्धित मामलों में आपसी सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण हेतु प्रार्थी स्वयं भी अपना प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के कार्यालय में उपलब्ध करा सकेगे। सचिव द्वारा आम जन से अपील की गयी कि वे अपना या अपने सम्बंधित लोगों को एन0आई0एक्ट की धारा-138 से सम्बंधित वादों को विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक लगवाकर उनका निस्तारण करायें तथा उसका लाभ उठाये और अनावश्यक भाग दौड़ एवं फिजुल खर्चे से बचे।
बैठक के दौरान फर्रुख इनाम सिद्दीकी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ, श्रीमती श्वेता चौधरी, सिविल जज सी०डि0, मऊ, अमित मणि त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ, उत्कर्ष सिंह, सिविल जज जू0डि० कोर्ट नं0-3, शैलेष सिंह, सिविल जज जू० डि0 कोर्ट नं0-4, अमित यादव, सिविल जज जू० डि० कोर्ट नं0-5, अभिषेक पाण्डेय, सिविल जज जू० डि०/एफ०टी०सी०, मऊ उपस्थित रहे।

विशेष लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न
Posted
in
by
Tags: