मऊ – पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में क्षेत्राधिकारी यातायात अम्बर भास्कर के अध्यक्षता मे शहर में स्थित पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ गोष्ठी की गई, जिसमें पेट्रोल पम्प के मालिको व मैनेजर को निर्देशित किया गया कि बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहनो व प्लास्टिक के डिब्बे मे पेट्रोल न दिया जाय तथा अपने अपने पेट्रोल पम्प के परिसर का खराब सी0सी0टी0वी0 कैमरो ठीक करा लिया जाय।
इस दौरान लाल साहब फिलिंग स्टेशन ब्रह्मस्थान के मैनेजर श्री जय प्रकाश सिंह, जय माँ दुर्गा इनर्जी स्टेशन, बढुआ गोदाम के मैनेजर राहुल गुप्ता, प्रभात रोड लाईन्स हकीकतपुरा मतलूपुर मैनेजर श्री रामध्यान यादव, मारूति फिलिंग स्टेशन बलिया मोड़ के मैनेजर श्री विरेन्द्र कुमार, ओलम्पिक फिलिंग स्टेशन भुजौटी के मैनेजर अख्तर खाँ, अवधेश सर्विस सेन्टर कचहरी मोड नरई बाध श्री विमल सिंह, मऊ मोटर कार कम्पनी सारहू के मैनेजर श्री विजय अग्रवाल, दूधनाथ विनोद प्रकाश पेट्रोल पम्प बालनिकेतन मैनेजर श्री किशन चन्द, अजीम पेट्रोलियम मिर्जाहादीपुरा के मैनेजर सतोष पाण्डेय इत्यादि उपस्थित रहे।

बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहनो व प्लास्टिक के डिब्बे मे पेट्रोल न दिया जाय: क्षेत्राधिकारी यातायात
Posted
in
by
Tags: