निबंध प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का रहा जलवा

मऊ। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मऊ में जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट प्राचार्य ने किया। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय समन्वयक चंद प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, आलिया गर्ल इंटर कॉलेज द्वितीय तथा सोनीधापा इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम गुप्ता, सहायक अध्यापिका आराधना राय, पुष्पा देवी, वीणा यादव, साधना देवी, ममता यादव, पूनम यादव, पूनम राय, रेशमा परवीन, दरख्शां खातुन, कुसुमलाता श्रीवास्तव, लक्ष्मी पांडेय इत्यादि उपस्थित रही।


Posted

in

by

Tags: