मऊ – जिला उद्योग अधिकारी ने बताया कि वोकल फॉर लोकल आत्म निर्भर भारत के अन्तर्गत एक जनपद एक उत्पाद एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 23 सितम्बर 2022 को प्रातः 10:00 बजे से स्थान सोनी धापा के मैदान में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 23 सितम्बर से 25 सितम्बर 2022 तक समय लगाई जाएगी। जिसमे वस्त्र उत्पाद साड़ी, खादी के वस्त्र एवं हस्तशिल्पियों द्वारा तैयार किये गये उत्पादो की प्रदर्शनी लगायी जायेगी। उन्होंने कहा कि ओ.डी.ओ.पी. कार्यक्रम से जुड़ कर ओ.डी.ओ.पी. योजनाओं का लाभ उठा सकते है।

वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी का आयोजन 23 सितंबर को
Posted
in
by
Tags: