खबर चलने के बाद हरकत में आए सभासद प्रतिनिधि, मुहल्लेवासीयों को दी जानकारी, खराब रास्ते का हो चुका है टेंडर जल्द शुरू होगा काम

मऊ – 12 मई को हमारे mtimes24.in पर प्रकाशित “नगरपालिका के सफाई अभियान की पोल खोलता मस्जिद के सामने जमा नाली का गंदा पानी” शीर्षक खबर चलने के बाद वार्ड नंबर 35 बुलाकी पुरा की सभासद गज़ाला सरवर ज़हीर के पति सरवर ज़हीर हरकत में आए और मुहल्लेवासीयों को जानकारी देते हुए बताया कि इस गली का टेण्डर हो चुका है जल्द ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके पहले सभासद प्रतिनिधि से बार बार शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं देते थे लेकिन जब खबर चली है तो उन्होंने टेंडर की कापी दिखाकर लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
ज्ञातव्य हो कि वार्ड नंबर 35 बुलाकी पुरा में जामा मस्जिद अहलेहदीस के सामने गली में नाली का पानी रास्तों में बहता है जिससे नमाज़ियो और राहगीरों का रास्ता चलना दुश्वार हो जाता है, विशेषकर जुमा के दिन इस रास्ते की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है नाली का पानी इतना अधिक लग जाता है कि लोगों के घरों में भी प्रवेश करने लगता है।
सभासद के आश्वासन के बाद लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही काम शुरू करा कर समस्या का समाधान किया जाएगा।


Posted

in

by

Tags: