गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 3 लोगों को किया जिला बदर

निष्कासन अवधि के दौरान इन पर कड़ी नजर रखने के दिए निर्देश

मऊ – आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने गुंडा एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए। जिला बदर किए गए अपराधियों में मनोज सोनकर पुत्र ओम प्रकाश सोनकर निवासी अंधा मोड़ भीटी थाना कोतवाली नगर क्षेत्र जनपद मऊ, कमलेश भारती पुत्र सुभाष चंद्र उर्फ सुब्बा राव भारती निवासी बाड़ीकोट अंबेडकर नगर भीटी थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ एवं अंकुश यादव पुत्र राम ज्ञान यादव निवासी गोठा थाना दोहरीघाट जनपद मऊ के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए।
इन सभी अपराधियों पर विभिन्न थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निष्कासन अवधि के दौरान इन पर कड़ी नजर रखने एवं जनपद की सीमा में प्रवेश न करने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।


Posted

in

by

Tags: